Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबादः एसपी के आदेश पर पांच अज्ञात सहित दस लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज! जमीनी विवाद में है मारपीट का आरोप


शाहबाद। क्षेत्र के ग्राम मधुकर में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर एक महिला और उसके परिवार पर हमला किया गया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर इस मामले में पांच अज्ञात सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता नीलम पत्नी विनोद ने एसपी को बताया कि कुछ दिन पहले उनकी देवरानी तारावती से घर के बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई थी। उनके पति विनोद ने उन्हें शांत कराया, लेकिन तारावती ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। नीलम का आरोप है कि उसकी देवरानी तारावती ने रंजिश के चलते अपने पति होरीलाल को उकसाया। होरीलाल ने छह दिन पहले शाम को जुगेश, जमनाप्रसाद, उमाशंकर और पांच अज्ञात लोगों को अपने घर बुलाकर शराब पिलाई और बाद में सभी आरोपी नीलम के घर में घुस गए। उन्होंने नीलम, उनके पति विनोद और बेटियों गायत्री, लक्ष्मी, कामिनी को घर में घेरकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान उन्हें गंदी गंदी गालियां दी और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। नीलम के शोर मचाने पर गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। नीलम अपने पति के साथ चैकी ढकिया गईं, लेकिन वहां उनकी शिकायत पर जांच के नाम पर टालमटोल की गई। नीलम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों से गई। नीलम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों से मिलकर उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद नीलम ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी के आदेश पर अब कोतवाली शाहबाद में पांच अज्ञात सहित दस लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |