बीसलपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव कुमार ने बीसलपुर की समाजसेविका बबीता सक्सेना पर विश्वास जताते हुए उन्हें सदस्यता ग्रहण कराने के बाद मंडल अध्यक्ष (महिला सभा), बरेली मंडल का दायित्व सौंप दिया। उनके नियुक्त होते ही संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।
नई जिम्मेदारी मिलने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने बबीता सक्सेना का फूल मालाओं से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन के मजबूत होने की उम्मीद जताई।
नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएँगी। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प व्यक्त किया।
