Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: जीआईसी शाहबाद में वार्षिकोत्सव के अवसर पर हुआ कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन


शाहबाद। शुक्रवार को राजकीय इण्टर कॉलेज शाहबाद में ष्पंख पोर्टल का कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके साथ में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम भी समाहित रहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पदम सिंह, चिकित्साधिकारी एवं विशिष्ठ अतिथि निरीक्षक जय प्रकाश मोहम्माद अबयज खां चिकित्सक अनुज राठौर  द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माला एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात पंख पोर्टल कक्ष में छात्रध्छात्राओं द्वारा तैयार किये गये ष्पंख डायरी एवं निमंत्रण पत्रों का निरीक्षण किया और परिसर में करियर वृक्ष (अमरूद का पेड) का वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रममों का भी आयोजना किया। इसी कार्यक्रम में गतवर्ष की हाईस्कूल एवं इण्टर की बोर्ड परीक्षा 2025 में अपनी-अपनी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। एवं वार्षिक उत्सव में विद्यालय के पूर्व छात्र जो किसी न किसी अच्छे पद पर कार्यरत है उन्हे भी सम्मानित कियागया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच का संचालन पत्र पोर्टल प्रभारी  अमित सिंह पटेल द्वारा किया गया। समस्त कार्यक्रम प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। कार्यक्र में समस्त स्टाफ ने उपस्थित रहकर पूर्ण योगदान प्रदान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्रओं को प्रशास्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |