लखनऊः विधायक ने दरोगा सिपाही पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, दरोगा सिपाही लाइन हाजिर! सिपाही ने फोन देने के ऐवज में दो हजार रिश्वत मांगने व पांच हजार रुपए का चालान काटने वालें दरोगा पर विधायक हुए नाराज
November 21, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी से भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने महिंगवा थाने के दरोगा धीरेंद्र राय और पप्पू कुशवाहा सिपाही पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। बीते गुरुवार शाम विधायक योगेश शुक्ला भाजपा समर्थकों के साथ महिगवां थाने पहुंचे और कहा कि कार्यकर्ता की बाइक के कागज पूरे होने पर दरोगा ने सीज कर दी। उगाही के चक्कर में एक हफ्ते तक उसके कागज कोर्ट नहीं भेजे। पीड़ित थाने के चक्कर लगा रहा। एक कार्यकर्ता का मोबाइल रिकवर करने के बाद उससे दो हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। विधायक ने समर्थकों के साथ धरना दिया और कार्रवाई न होने तक थाने से न जाने की बात कही। मामले की जानकारी पर डीसीपी उत्तरी ने दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर जांच एसीपी बीकेटी को सौंपीं है। वही विधायक योगेश शुक्ला गुरुवार शाम महिंगवा थाने पहुंचे। साथ में समथर्क भी थे। बीकेटी के विधायक समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाए। वसूली का आरोप लगा रहे थे। विधायक ने थाने में बैठे पुलिस कर्मियों से दरोगा धीरेंद्र राय और सिपाही व कंप्यूटर आपरेटर पप्पू कुशवाहा के बारे में जानकारी ली। विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। मीडियाकर्मियों से विधायक ने कहा कि हनुमंतपुर के प्रधान शंकर लाल सिंह चैहान का भतीजा अजय बीते दिनों बाइक लेकर जा रहा था। दरोगा धीरेंद्र राय ने उसकी बाइक सीज कर दी, जबकि उसके पास पूरे कागज भी थे। इसके बाद एक हफ्ता होने को है पर कागज कोर्ट नहीं भेजा गया। पीड़ित थाने के चक्कर लगा रहा है। वह उससे वसूली करना चाहते हैं। विधायक ने बताया कि पहाड़पुर के रहने वाले गनेश का मोबाइल चोरी हो गया था। उसने 11 नवंबर को ऑनलाइन शिकायत की। 17 को मोबाइल मिला। थाने से फोन गया कि मोबाइल मिल गया है ले जाओ आकर। पीड़ित थाने पहुंचा तो उससे दो हजार रुपये मांगे गए। पीड़ित ने फोन किया तो इंस्पेक्टर से बात की थी। इंस्पेक्टर ने मामले में कंप्यूटर आपरेटर के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था। विधायक योगेश शुक्ला ने बताया कि दरोगा धीरेंद्र राय ने जब अजय की बाइक का चालान किया तो उसने फोन कर उन्हें जानकारी दी। दरोगा से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि सर चालान का टारगेट मिला था। उसे पूरा करना था। सामने अजय आ गए तो इनकी गाड़ी का चालान कर दिया।इसके बाद भी की नहीं। विधायक ने कहा कि जब तक दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती वह यहां से नहीं जाएंगे। विधायक और समर्थकों का थाने पर धरने की जानकारी पर डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चैधरी ने उनसे फोन पर बात की। दरोगा धीरेंद्र राय और कंप्यूटर आपरेटर पप्पू कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया। डीसीपी ने बताया कि जांच एसीपी बीकेटी को सौंपी गई है। दरोगा और सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
