Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः दो दिन के अनशन के बाद सखिया में ढकुलिया बाबा का मेला फिर शुरू! संत समाज और प्रशासन के बीच वार्ता बनी सफल, मेले पर लगी रोक हटाई गई


बीसलपुर। सखिया गांव स्थित ढकुलिया बाबा बृह्मदेव आश्रम में लगने वाला परंपरागत मेला कई महीनों की बंदी के बाद दोबारा शुरू हो गया है। मेले की बहाली की मांग को लेकर साधु-संत दो दिनों से अनशन पर बैठे थे। श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन को वार्ता के लिए आगे आना पड़ा। बीसलपुर की ब्व् प्रगति चैहान और दियोरिया के कोतवाल दिगम्बर सिंह पुलिस बल के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे। यहां संत समिति अध्यक्ष महाराज सत्य गिरी जी, महात्मा अलखनाथ, स्थानीय साधु-संत, ग्रामीण एवं हिंदू महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे। लंबी वार्ता के बाद मेले की बहाली पर सहमति बन गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मेले पर लगी रोक तत्काल हटाई जाती है। श्रद्धालु बिना किसी रोक-टोक के पूजा-अर्चना कर सकेंगे। आश्रम में सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि मेले में किसी भी प्रकार की दुकानोंकृखाने-पीने, खिलौने, जनरल आइटम आदिकृको लगाने की अनुमति नहीं होगी। केवल पूजा सामग्री ही श्रद्धालु ला सकेंगे। सहमति बनते ही संत समाज ने अनशन समाप्त कर दिया। निर्णय की घोषणा होते ही आश्रम परिसर में “हर-हर महादेव” के जयघोष गूंज उठे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच गए। मेले की पुनः शुरुआत से सखिया और आसपास के गांवों में फिर से रौनक लौट आई है। निर्णय के दौरान सुनील अवस्थी, महंत अवनीश रतन, राम प्रताप मिश्रा, दीपक मौर्य, प्रतीक, रवि शिवम् सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |