Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बढ़ रहा प्रदूषण का कहर, कहीं खराब न हो जाएं आपके फेफड़े, लंग्स को साफ कैसे रखें?


प्रदूषण आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। बढ़ता हुआ प्रदूषण आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में जलन, देखने में दिक्कत, इस तरह की समस्याओं को जन्म दे रहा है। अगर आप भी इस दूषित हवा में सांस ले रहे हैं, तो आपको अपने फेफड़ों की देखभाल पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस जहरीली हवा के कारण फेफड़ों के कैंसर समेत कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है।

फायदेमंद साबित होगी स्टीम- भाप लेने से फेफड़ों के स्वास्थ्य पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है। इसके अलावा आप अपने फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाने के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। प्रदूषण के साइड इफेक्ट्स से बचाव के लिए आप प्राणायाम को भी अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

स्मोकिंग से बनाएं दूरी- अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो आपको अपनी इस बुरी आदत को जल्द से जल्द छोड़ देना चाहिए। आपको बता दें कि स्मोकिंग की आदत न केवल आपके फेफड़ों को बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप वाकई में अपने फेफड़ों को डैमेज होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको तुरंत स्मोकिंग से दूरी बना लेनी चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

डाइट प्लान पर ध्यान देना जरूरी
- प्रदूषण के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए आपको अपने डाइट प्लान पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं को पैदा होने से रोकने के लिए विटामिन डी से भरपूर सुपर फूड्स की मदद ली जा सकती है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन ई रिच खाने-पीने की चीजें भी लंग्स को प्रोटेक्ट करने में कारगर साबित हो सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |