Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें रोजगार की व्यवस्था मैं करूंगा-संजय सिंह गंगवार


पीलीभीत। चैधरी निहाल सिंह कृषि महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गन्ना विकास एवं चीनी मीले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि चैधरी निहाल सिंह कॉलेज आने वाले दिनों में पीलीभीत का पहला विश्वविद्यालय बनेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें उनके रोजगार की व्यवस्था मैं खुद करूंगा इसके लिए उन्होंने कई उद्योगों की स्थापना कराएं जाने की बात कही। ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए भटकना न पड़े। 

उन्होंने वार्षिक उत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और बच्चों को पुरस्कार वितरित किये कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर एसपी सिंह ने गत वर्षो में महाविद्यालय से उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं प्रगति एवं महाविद्यालय की स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कॉलेज अध्यक्ष चैधरी दिग्विजय सिंह द्वारा बीएससी कृषि की विश्वविद्यालय टॉपर कुमारी शिवानी एवं कालेज प्रथम टॉपर ज्ञानेंद्र कुमार द्वितीय टॉपर लक्ष्मण तथा तृतीय टॉपर फैजल राजा सिद्दीकी एवं कलश संख्याएं में कॉलेज प्रथम टॉपर अंजली देवी द्वितीय टॉपर सरला वर्मा तृतीय टॉपर मोहित सिंह तथा चैधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा कशिश प्रथम छाया द्वितीय आकाश गंगवार तृतीया एवं कक्षा 12 में हिमांशी प्रथम कर्मेंद्र द्वितीय तथा प्रभाकर तृतीया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में तीनों कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया लकी ड्रा मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजय गंगवार द्वारा ड्रा निकल गया जिसमें प्रथम पुरस्कार 32 इंच एलईडी छात्र मेहविश द्वितीय पुरस्कार होम थिएटर छात्र शिवम तथा तृतीय पुरस्कार मिक्सी और ग्राइंडर छात्र हिमांशु को प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम में जिला प्रचारक ओमप्रकाश, दुष्यंत जी, अविनाश मिश्रा,नौगवां पकड़िया अध्यक्ष संदीप कौर, जिला सेवा प्रमुख मोहित गंगवार, पूरनलाल गंगवार, प्राचार्य डॉक्टर एसपी सिंह, आदेश यादव कृषि विभाग अध्यक्ष कुलदीप गंगवार इंटर कालेज प्रधानाचार्य यशपाल सिंह पब्लिक स्कूल की कोऑर्डिनेटर कुंवारी शिवानी कटिहार सेवा योजना अधिकारी डॉ मनोज कुमार पालीवाल रमेश गंगवार अनुराग शर्मा सत्यपाल दिवाकर दीपक गंगवार आमिर अली मदनलाल उषा दीक्षित आरती सागर नीलम गंगवार चंदन रस्तोगी आदित्य प्रभाकर सिंह सहित पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज आदि के अध्यापक गढ़ एवं स्टाफ के लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश आर्य एवं अनुराग शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |