Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इस्तीफे की धमकी देकर ब्लैकमेल नहीं करूंगा-डी के शिवकुमार


कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने तमाम राजनीतिक बयानबाजियों के बीच एक नया बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। रविवार को डी के शिवकुमार ने कहा कि वह पार्टी के एक अनुशासित सिपाही हैं। उनकी यह टिप्पणी कर्नाटक में संभावित नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच आई है। बता दें कि ये अटकलें शनिवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद लगाई जा रही हैं।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि फेरबदल का निर्णय पूरी तरह सिद्धरमैया का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी आलाकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। डी के शिवकुमार ने बताया कि वह कर्नाटक में 100 नए कांग्रेस कार्यालयों के शिलान्यास समारोह के वास्ते राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को आमंत्रित करने के लिए दिल्ली आए थे। इसके अलावा सिद्धारमैया भी दिल्ली में ही हैं।

डी के शिवकुमार ने नई दिल्ली में कहा, ‘‘शिलान्यास समारोह और कई अन्य कार्यक्रम होने वाले हैं। यह सब कौन संभालेगा? मुझे ही करना है। मैं (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से) इस्तीफा देने की बात क्यों कहूंगा? अभी ऐसी स्थिति नहीं आई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक अनुशासित सिपाही की तरह पार्टी की सेवा के लिए समर्पित हूं और मुझे जो भी ज़िम्मेदारी सौंपी जाती है, मैं उसे पूरा करता हूं।’’ शिवकुमार ने इन अटकलों को मीडिया की उपज बताया और कहा, ‘‘मैं कांग्रेस को ब्लैकमेल करने वाला नहीं हूं। मैंने इस पार्टी को खड़ा किया है और इसके लिए दिन-रात अथक परिश्रम किया है। मैं आगे भी ऐसा करता रहूंगा। हमारी पार्टी 2028 में (कर्नाटक में) सत्ता में वापसी करेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |