Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जुबली हिल्स उपचुनावः राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार की चेतावनी


तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक घमासान मच गया है. तेलंगाना पुलिस ने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बंडी संजय कुमार की सभा पर रोक लगा दी है. दरअसल, जुबली हिल्स उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार राज्य के बोराबंडा में गुरुवार (6 नवंबर, 2025) एक चुनावी सभा करने वाले थे. जिसके लिए तेलंगाना पुलिस ने पहले उन्हें अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में पुलिस ने अनुमति को रद्द कर दिया.

तेलंगाना पुलिस की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद उनके और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. कहा जा रहा है कि तेलंगाना की कांग्रेस सरकार के दबाव में आकर पुलिस ने पहले तो अनुमति दी और फिर अचानक रद्द कर दी. इससे भाजपा में आक्रोश की लहर दौड़ गई है. भाजपा ने चेतावनी दी है कि वे किसी भी कीमत पर आज गुरुवार (6 नवंबर, 2025) की शाम बोराबंडा में ही सभा करेंगे

तेलंगाना में भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्माराव ने पुलिस के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर पहले अनुमति देकर रद्द करने का क्या मतलब है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन झुक गया है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है. भाजपा नेताओं का कहना है कि चुनाव आयोग को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और निष्पक्षता बरकरार रखनी चाहिए.

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने कहा, ‘मैं बोराबंडा आ रहा हूं... देखता हूं कौन रोकता है.’ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता से शाम में बोराबंडा पहुंचने की अपील की है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा की ताकत क्या है, आज दिखाएंगे.’ भाजपा नेताओं का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब उन्हें इस तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ा है, पार्टी पहले भी कई बाधाओं का सामना करके लड़ती रही है.

पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की सभा में बाधा डाले बिना सहयोग करना पुलिस की जिम्मेदारी है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें सभा करने से रोका गया तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |