Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः जिला जजी में बने पिंक टॉयलेट का पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने किया लोकार्पण


पीलीभीत। शुक्रवार को जिला जजी परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिंक टॉयलेट का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर जिला जज रविन्द्र कुमार व कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। जजी परिसर में बनाए गए पिक टॉयलेट के लोकार्पण के अवसर पर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने कहा कि न्यायालय परिसर में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए गए पिक टॉयलेट से महिला वादकारी और महिला अधिवक्ताओं को टॉयलेट प्रयोग के लिए दिक्कत न हो इसलिए इसका निर्माण किया गया है। पिंक टॉयलेट बनने से महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार, अपर जिला जज श्वेता दीक्षित, स्पेशल  अनु सक्सेना, अपर सिविल जज प्रियंका मौर्या, सिविल जज सौम्या भारद्वाज, अपर जिला जज आतिफ शमीम, सिविल जज आनंद कुमार, अपर सिविल जज तरुण कुमार, संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |