पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुक्रवार को पीलीभीत बरेली जनपद सीमा बहेड़ी तहसील अंतर्गत बहादुरपुर में नव स्थापित त्रिवटीनाथ चीनी मिल एवं उसके प्रथम पराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्य मंत्री श्री गंगवार ने कहा इस चीनी मिल की स्थापना से क्षेत्र के किसानों सेवकों को लाभ मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जुड़े सभी हितधारकों के लिए विकास रोजगार और औद्योगिक प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे। राज्य मंत्री श्री गंगवार ने चीनी मिल के प्रबंधकों से कहा कि गन्ना किसानों का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाना निर्धारित करें ताकि किसानों को गन्ना भुगतान के लिए परेशान नहीं होना पड़े उन्होंने कहा कि बरेली जनपद ही नहीं पीलीभीत जनपद के भी किसानों के लिए इस चीनी मिल से लाभ मिलेगा और क्षेत्र के लोगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ गन्ना किसानों समय पर भुगतान पारदर्शी व्यवस्था बेहतर सुविधाएं तथा सुचारू रहा प्रसंस्करण सुनिश्चित कर रही है ताकि प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसान भाई बहनों को समृद्धि की नई ऊर्जा प्राप्त हो सके इस मौके पर राज्य मंत्री श्री गंगवार ने गन्ना पेराई के लिए गन्ना पटले में डालकर ने सत्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार जिला पंचायत अध्यक्ष बरेली लक्ष्मी पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बरेली उषा गंगवार, एमएलसी बहुरन लाल मौर्य, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, चीनी मिल के अध्यक्ष रामसेवक भारद्वाज एवं सीताराम मोहता एवं चीनी मिल के प्रबंध निरीक्षक अश्विनी अग्रवाल सहित चीनी मिल के प्रबंध तंत्र एवं क्षेत्र के जागरूक किसान एवं गणमान्य नागरिक गढ़ मौजूद रहे।
