फरीदपुर: सीओ चकबंदी ऑफिस के पेशकार को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
November 06, 2025
फरीदपुर/बरेली। ग्रामीण द्वारा सीओ चकबंदी फरीदपुर के कार्यालय में तैनात पेशकार द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम बरेली से किए जाने पर टीम ने बृहस्पतिवार को फरीदपुर सीओ चकबंदी कार्यालय पहुंचकर शिकायतकर्ता द्वारा 15 हजार रुपए की रिश्वत देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। और उसे बरेली कोतवाली ले गई। टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही से सीओ चकबंदी कार्यालय में हड़कंप मच गया।। ग्राम पदारथपुर के रहने वाले मोहम्मद आदिल अपने जमीन संबंधी कार्य को कराने के लिए सीओ चकबंदी कार्यालय फरीदपुर में काफी समय से चक्कर काट रहे थे सीओ चकबंदी कार्यालय में तैनात पेश कार रजत चैधरी द्वारा उनसे कार्य करने के लिए₹15000 की रिश्वत मांगी गई रिश्वत न देने पर उसे काफी समय से परेशान किया जा रहा था जिससे परेशान होकर उसने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ऑफिस बरेली को प्रार्थना पत्र देकर की थी ।एंटी करप्शन की टीम पीड़ित को बृहस्पतिवार को सीओ चकबंदी फरीदपुर कार्यालय लेकर पहुंच गई। पीड़ित ग्रामीण में पेशकार द्वारा मांगे गए₹15000 जैसे ही उसने उन्हें दिए तुरंत ही एंटी करप्शन की टीम ने पेशकार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। और उसे अपने साथ बरेली कोतवाली ले गई। और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
