तिलोई: दो वांछित आरोपित गिरफ्तार
November 28, 2025
तिलोई/अमेठी। जिले की मोहनगंज पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों मुअसं 330/2025 की धारा 80, 85 बीएनएस और 3/4 डीपीएक्ट के तहत वांछित थे।गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान बृजलाल पुत्र छंगू (45 वर्ष) और विकास कुमार पुत्र बृजलाल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों रतवापुर मजरे राजामऊ, कोतवाली मोहनगंज, अमेठी के निवासी हैं।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए इन आरोपितों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया है।
