Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजारः एमवीवीएनएल ने शुरू की राहत योजना, ब्याज पूरी तरह माफ! मूलधन में भी मिलेगी छूट


अखिलेश शुक्ला

शुकुलबाजार/अमेठी। उपकेंद्र शुकुल बाजार के अंतर्गत कस्बे में एसडीओ राजेश चैहान के नेतृत्व में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्युत विभाग लगातार रैलियाँ निकालकर लोगों को योजना के बारे में जानकारी दे रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ना और उन्हें पुराने बकाए से मुक्ति दिलाना है। एसडीओ चैहान ने बताया कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एक विशेष योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं (2 किलोवाट तक) और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं (1 किलोवाट तक) को उनके पुराने बिजली बिलों पर ब्याज पूरी तरह माफ किया जाएगा। इतना ही नहीं, मूलधन पर भी भारी छूट देने का प्रावधान रखा गया है। 


यह लाभ 31 मार्च 2025 से पहले के बकायेदार उपभोक्ताओं को मिलेगा। योजना का फायदा उठाने के लिए उपभोक्ताओं को 2000 रुपये में पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद उन्हें बकाया भुगतान पर बड़ी राहत दी जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ष्पहले आएं, ज्यादा लाभ पाएंष् के आधार पर यह योजना लागू की जा रही है, जिससे अधिक उपभोक्ता समय पर इसका लाभ ले सकें। उपभोक्ता इस योजना के माध्यम से न सिर्फ अपने बकाए को निपटा सकेंगे, बल्कि भविष्य में सुचारू बिजली आपूर्ति और बेहतर सेवा का भी लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर शुकुल बाजार उप केंद्र के जे ई सद्दाम, महोना उपकेंद्र के जेई मनोज बिंद, जगदीशपुर के जेई सुनील मौर्य, खंड अधिकारी इंडस्ट्रियल, के साथ समस्त संविदा कर्मी लाइनमैन स्टाफ मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |