बाराबंकी। किसानों के लिए लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई । कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में डीएम डीएम द्वारा नामित एसडीएम विवेक शील मौजूदगी में ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों का आवंटन किया गया। प्रक्रिया में सीमित के सदस्य के तौर पर सदस्य सचिव उपनिदेशक कृषि धीरेंद्र सिंह ,जिला कृषि अधिकारी राजित राम , एनआईसी प्रतिनिधि अभय भारतीय, प्रगतिशील किसान आरिफ हसन आनंद मौर्य मोइनुद्दीन सहित अलग-अलग विकास करो के लगभग 50 से अधिक किसान मौजूद रहे। इस योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, सुपर सीडर, रिवर्सिबल एम.बी.प्लाऊ, रोटावेटर, हैरो, कल्टीवेटर, मल्टी क्रॉप थ्रेसर कृषकों द्वारा कृषि विभाग के पोर्टल पर बुक किए गए थे। जनपद स्तर पर गठित समिति के समक्ष इन यंत्रों के लिए ऑनलाइन ईदृलाटरी की गई।
जिसमें जिले के विभिन्न अलग-अलग योजनाओं में 10,000 रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के विकासखंडवार लक्ष्य के सापेक्ष कृषकों का चयन ईदृलाटरी से किया गया। जिन यंत्रों के लिए किसानों की बुकिंग लक्ष्य से कम या लक्ष्य के बराबर थी, उनमें सीधे चयन कर लिया गया, जबकि शेष यंत्रों के लिए ईदृलाटरी की प्रक्रिया अपनाई गई।मौके पर उपस्थित कई कृषकों का चयन ईदृलाटरी के माध्यम से हुआ और तत्काल उनके मोबाइल फोन पर संदेश के माध्यम से चयन की सूचना भी प्राप्त हुई। ईदृलाटरी के के तहत चयन के लिए राउण्ड का निर्धारण उपस्थित कृषकों एवं समिति के सदस्यों की सहमति से किया गया। विकास खण्डवार एवं यंत्रवार माक ड्रिल के उपरान्त अन्तिम राउण्ड में कृषकों का अंतिम रूप से चयन किया गया। अन्त में उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों एवं उपस्थित कृषकों का आभार व्यक्त करते हुए ईदृलाटरी कार्यक्रम का समापन किया।
