बाराबंकीः एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी , किया निरीक्षण
November 21, 2025
बाराबंकी। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड की सलामी के के बाद उन्होंने परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने परेड में मौजूद सभी पुलिस के जवानो को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने पर जोर देते हुए दौड़ कराई तथा उनका टर्नआउट चेक किया। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल की विस्तृत कार्यवाही कराई ।इस दौरान एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों की परेड, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता का भी अवलोकन किया और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए जरूरी मार्गदर्शन किया । एसपी ने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को निर्धारित मानकों के तहत सभी जरूरी उपकरण साथ रखने, वाहनों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं साफदृसफाई रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
