Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः सड़क हादसे में विधायक दिनेश रावत के भाई की मौत


बाराबंकी। हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक दिनेश कुमार रावत के परिवार पर बड़ा दुखद हादसा घटित हुआ है। विधायक के छोटे भाई मिथिलेश रावत (मिथलेश) की आगरादृलखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की जानकारी के अनुसार, मिथिलेश रावत दिल्ली से वापस लौट रहे थे। सुबह लगभग 5.30 बजे के बीच उनकी गाड़ी आगरादृलखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के समीप पहुँची ही थी कि किसी कारणवश वे वाहन से नीचे उतर आए। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी खड़ी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मिथिलेश रावत के सिर पर गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।सड़क हादसे की सूचना मिलते ही हैदरगढ़ के विधायक दिनेश कुमार रावत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वे अपने परिजनों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हादसे की पुष्टि विधायक के करीबी सहयोगी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनील सिंह ने की।दुर्घटना की खबर जैसे ही हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र और बाराबंकी जिले में फैली, शोक की लहर छा गई। भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, शुभचिंतक तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में विधायक निवास व पैतृक आवास की ओर रवाना होने लगे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |