Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः कृषक जबलपुर के लिए रवाना, डीएम ने दिखाई हरी झंडी


अमेठी। कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों के प्रसार और किसानों को उन्नत खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को आत्मा योजनान्तर्गत 07 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु अमेठी से 50 कृषकों को भारतीय खरपतवारनाशी अनुसंधान संस्थान एवं जवाहरलाल नेहरू कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जबलपुर (मध्य प्रदेश) के लिए भेजा गया है।  कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजय चैहान ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। जिलाधिकारी ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण आधुनिक कृषि तकनीकों, खरपतवार प्रबंधन, नई फसल किस्मों, वैज्ञानिक खेती और कृषि में उन्नत उपकरणों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसान प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने खेतों में लागू कर उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने की दिशा में सार्थक पहल करेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता, उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को सफल प्रशिक्षण यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने  बताया कि इस 7 दिवसीय भ्रमण में किसानों को फसल विविधीकरण, आधुनिक खेती, खरपतवार नियंत्रण तकनीक, जल संरक्षण उपाय तथा कृषि मशीनरी के वैज्ञानिक उपयोग पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |