संग्रामपुर: सड़क दुर्घटना में चार घायल, दो रेफर
November 28, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के इंटौरी निवासी नितिन पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय उम्र 19 वर्ष एवं सर्वेश पाण्डेय पुत्र राज नारायण पाण्डेय की मोटरसाइकिल विशेश्वरगंज स्कूली छात्रा को छोड़ने जा रहा मोहम्मद सुल्तान पुत्र जब्बार निवासी पारसोली की बाइक से थाना अमेठी क्षेत्र के अमेठी- प्रतापगढ़ मार्ग कालिकन मोड पर आमने-सामने टकरा गई। जिससे दोनों मोटरसाइकिल एक छात्रा सहित चार लोग घायल हो गए।
एंबुलेंस के माध्यम से चारों चोटिलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया। यहां दो चोटिल की हालत गंभीर बताई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि चार घायलों में मोहम्मद सुल्तान और नितिन पाण्डेय को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
.jpg)
