संग्रामपुर: काली माई मेल को लेकर लगने लगे झूले
November 28, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। आगामी 4 दिसंबर दिन गुरुवार से थाना संग्रामपुर क्षेत्र के अमेठी - किठावर मार्ग विशेश्वरगंज के पास विशाल मेला लगने की तैयारी जोरों- शोर से होने लगी है। मेले में बड़े-बड़े झूले अपना समान उतार रहे हैं। कुछ स्पंज झूला लग गया है। लकड़ी के कारीगर अपनी दुकान सजाने में जुट गए हैं। मेले के व्यवस्थापक रमेश गिरी ने बताया कि प्रत्येक तीसरे वर्ष हिन्दी महीने के मार्गशीर्ष (अगहन मास) में विशेश्वरगंज बाजार के नजदीक काली माई मैदान में विशाल मेला लगता है इस वर्ष 4 दिसंबर दिन गुरुवार से मेले की शुरुआत होगी। मेल को लेकर सहारनपुर, मेरठ, सीतापुर, प्रयागराज , प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी शहीद कई जनपदों की दुकानें इस मेले में आएंगी। तीन बड़े झूले, अन्य प्रकार के जरूरी सामान की दुकान, खिलौने की दुकान कपड़े की दुकान घरेलू उपकरण की दुकान सहित खाने- पीने की लगभग 500 से अधिक दुकानें इस मेले में लगाई जा रही हैं। सबसे पहले उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बूथ भी लगाया जाएगा। इसमें खोया पाया की सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि मेले के अंदर वाहन वर्जित रहेगा। इसके लिए अमेठी- किठावर मार्ग , विशेश्वरगंज- कालिकन मार्ग पर टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था रहेगी। साफ सफाई पेयजल और की व्यवस्था पहले से ही कर दी गई है। रात्र में प्रकाश व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया है।
.jpg)