Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकी: महादेवा महोत्सव में नौनिहालों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग


रामनगर/बाराबंकी। सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में चल रहे महादेवा महोत्सव के दूसरे  दिन मंगलवार को  स्थानीय यूनियन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति, लोक-संस्कृति और देशभक्ति के रंगों से भर दिया। कार्यक्रमों की अगुवाई कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश सिंह ने की।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक लोकगीत “तोहरा बलम कप्तान हो” से हुई, जिसमें छवि, अंशिका, खुशी अवस्थी, दिव्यांशी, अंजली और रंजनी शुक्ला ने प्रभावी प्रस्तुति दी। इसके बाद “पिया मेहंदी ले आदा” की सामूहिक प्रस्तुति  श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया।एकल नृत्य प्रस्तुति “पार्वती बोली शंकर से” में अंशिका ने अपनी नृत्य कला से खूब वाहवाही लूटी, वहीं एकल गायन में मनीष मौर्या ने भजन “लागी तेरी प्रीत मेरे संग मेरे शंकरा” प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना बटोरी।रुद्रांशी पाण्डेय ने वीर रस से ओतप्रोत “झाँसी की रानी” पर आधारित कविता का भावपूर्ण पाठ किया। मंच पर झाँसी की रानी का बड़ा चित्र सजाकर प्रस्तुति को और अधिक प्रभावी बनाया गया। सार्थक ने “बम लहरी” गीत पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में उत्साह और जोश भर दिया।कार्यक्रम का संचालन कवि शिवेश राजा ने किया। पूरी रूपरेखा अंतिमा श्रीवास्तव के निर्देशन में तैयार की गई थी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन एवं व्यवस्था में अनुपम सिंह, सुधा सिंह और अजीत वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर धर्मराज, अध्यापक संकट मोचन शुक्ल तथा बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |