Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन! छात्राओं ने आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर बढ़ाया विद्यालय का गौरव


पीलीभीत। स्थानीय इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साजिद अली खान (वरिष्ठ प्रवक्ता, एस.एन. इंटर कॉलेज) ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रदर्शनी को जूनियर (कक्षा 6दृ8) और सीनियर (कक्षा 9दृ10) दो वर्गों में विभाजित किया गया था। दोनों स्तरों पर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, रोबोटिक्स, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और निर्णायकों ने खूब सराहा। मॉडल तैयार कराने में विद्यालय के विज्ञान प्रवक्ता नाजिर हुसैन का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि साजिद अली खान ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां छात्रों में वैज्ञानिक सोच को मजबूत करती हैं और आधुनिक भारत के निर्माण में विज्ञान एवं तकनीक की भूमिका को समझने का अवसर देती हैं।निर्णायक लक्ष्मीकांत शर्मा ने दोनों वर्गों के विजेताओं की घोषणा की। सीनियर वर्ग में हमदान अशरफ प्रथम, अरीबा द्वितीय और मुंतहा शमसी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि मनहा अशरफी और कनीज फातिमा को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में माहेनूर प्रथम, शिफा फातिमा द्वितीय और अल्फिशा तृतीय स्थान पर रहीं तथा फिजा फैज खान को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अखलाक हसन खान ने सभी अतिथियों और निर्णायकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान प्रवक्ता नाजिर हुसैन ने किया।

इस अवसर पर सखावत उल्ला खान, मंसूर अली खान, अयाज अहमद खान, कमाल शमसी, नसीम शमसी, तारिक अली, रजनी सक्सेना, मधु सक्सेना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |