Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः जेएनसीयू में हुई संगोष्ठी! विकसित उत्तर प्रदेश बनाने को लेकर हुआ विचार-विमर्श


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में आईक्यूएसी के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश/ 2047रू समृद्धि का शताब्दी पर्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता दुर्गा शंकर मिश्र, पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने कहा कि विकसित भारत बनाने का रास्ता उत्तर प्रदेश को विकसित बनाए बगैर पूरा नहीं हो सकता। पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय आदि संस्थापना सुविधाओं के साथ डिफेन्स कोरिडोर, टेक्सटाईल पार्क, सेमीकंडक्टर निर्माण आदि लॉजिस्टिक क्षेत्रों में भी उत्तर प्रदेश ने आशातीत प्रगति की है, लेकिन हमें अभी आगे लंबा रास्ता तय करना है। 

कहा कि 2047 तक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पंद्रह से बीस गुना बढ़ जाएगी। इसके लिए हमें अपनी विरासत पर गर्व करना होगा। गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलना होगा। देश के प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य का समुचित निर्वहन करना होगा। युवाओं को जागरूक होना होगा। अपने क्षेत्र के विकास का संकल्प लेना होगा। विकसित भारत समावेशी ही नहीं विशिष्ट भी होगा। देश के विकास का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि हमें अपनी सोच बदलनी होगी। कर्तव्यों का निर्वहन सम्यक् रूप से करना होगा। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, स्वागत डॉ. प्रियंका सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव एस एल पाल ने किया। कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ. संजीव कुमार तथा आयोजन समिति में डॉ. सौम्या तिवारी, डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. लाल विजय सिंह व डॉ. योगेश उत्तम रहे। इस अवसर पर निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा के साथ परिसर के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |