Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः संविधान की उद्देशिका का पाठ कर संविधान दिवस मनाया


बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संयुक्त तत्वावधान में 26 नवंबर को ष्संविधान दिवसष् पर संविधान की उद्देशिका की प्रतियां आम जन गण में वितरित कर कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक अशोक स्तंभ के समक्ष भारतीय संविधान की उद्देशिका का पाठ कर संविधान दिवस पूरे उत्साह पूर्वक मनाया गया तथा संविधान की उद्देशिका का शत प्रतिशत पूर्ण रूप से लागू अनुपालन करो के जोरदार नारे लगाए गए।

इस दौरान इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना ने कहा कि भारतीय संविधान की उद्देशिका संविधान की आत्मा है! देश की एकता, अखंडता व सामाजिक आर्थिक राजनीति न्याय के लिये। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीम राव अंबेडकर जी द्वारा रचित भारतीय संविधान की रक्षा करने का हर भारतवासी का आवश्यक कर्तव्य नैतिक संवैधानिक दायित्व है। अरविंद गोंडवाना ने आगे कहा कि आजादी, लोकतंत्र व गणतंत्र की सार्थकता ही यही है कि हर आदमी को काम मिले, हर आदमी को भर पेट खाना व समुचित इलाज की गारंटी सहित सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय व राजनीतिक न्याय व मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति यदि समाज का कोई एक भी व्यक्ति इससे वंचित रहता है, तो इस आजादी लोकतंत्र व गणतंत्र की कोई माने मतलब ही नहीं रह जाता है। इसलिए भारत जैसे महान देश में गणतंत्र की सर्वोच्च अवस्था समाजवादी आर्थिक गणतंत्र की स्थापना की जानी चाहिए। इसके लिए हम आम भारत वासियों को संवैधायिक तरीके के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत संगठित संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है। संविधान की उद्देशिका का पाठ कर संविधान दिवस मनाने वालों में प्रमुख रूप से अरविंद गोंडवाना सहित संजय गोंड, सुनील गोंड, मनोज शाह, सुरेश शाह, लालचंद शाह, सोनू गोंड, धर्मेंद्र चैहान, रोहित वर्मा, पंकज यादव, रमित चैहान, आदित्य वर्मा, राहुल गोंड , इम्तियाज अहमद, लक्ष्मण चैहान, ताराचंद, हीरा प्रसाद, हारेराम गोंड, देवनारायण गोंड रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |