बलिया: पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को दबोच
November 03, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल व क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध निरोधक अभियान के तहत सिकन्दरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त रजिन्दर नट पुत्र स्व. कमला निवासी चकखान थाना सिकन्दरपुर को नगरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।मामला 29 अक्टूबर का है, जब एक महिला की बकरी अभियुक्त के घर चली गई, जिस पर विवाद के दौरान महिला की बहू और नाती को पीट दिया गया। इलाज के लिए बलिया सदर अस्पताल ले जाई गई महिला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे का इलाज जारी है। घटना के आधार पर मुकदमा संख्या 328/2025 धारा 115(2),105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा, सुरेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सरोज और कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।
.jpg)