Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में पटना से बैदा बुला दा ....लोक नृत्य ने समां बांधा! कवियों कवित्रियों ने काव्य रचना की प्रस्तुति दी


लखनऊ। आशियाना क्षेत्र के एलडीए कालोनी  स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के  हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पुलिस इंस्पेक्टर देश दीपक आयोजक अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा द्वीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक संध्या का आरंभ हुआ।

संस्कृतिक मंच पर हिंदी साहित्य अकादमी लखनऊ संभाग द्वारा हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव 2025 के मंच पर एक सुंदर काव्य संध्या का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। काव्य संस्था के आयोजन हिंदी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री सौरभ जैन सुमन और डॉ. अनामिका जैन अंबर एवं संयोजक और संचालक कवित्री डॉ. वंदना श्रीवास्तव वान्या रही। कार्यक्रम में शिखा श्रीवास्तव ने प्यार के पथ पर बनाकर आशियाना हम चले.... हथियार तक उठाए हैं मां ने देश की रक्षा के लिएष् -वंदना श्रीवास्तव ने काव्य रचना से देशभक्ति का भाव समर्पित किया एवं दर्शकों द्वारा खूब बटोरी तालियां, रविंद्र श्रीवास्तव ने सांस कब..  सुनील मल्होत्रा जिंदगी क्या है.. डॉक्टर सीमा श्रीवास्तव आई बरखा सुहानी ..... पारुल मल्होत्रा अगर तुमको तेरा.. अंशु पाठक नाम गुम जाएगा.... डॉक्टर अनामिका, अभिषेक, सरोज बाला सोनी, वरुष्का पांडे ,सत्यदेव सिंह, वान्या, शुभम शुक्ला, रत्नेश राज अनुराग कवियोंध् कवित्रियों ने अपने अपने काव्य संरचना पढ़ी।  कार्यक्रम के अगले सोपान में रितु सिंह सूचना एवं जनसंपर्क विभाग विभाग द्वारा अवधी लोक नृत्य कर दर्शको को मंत्रमुग्ध किया। प्राजंलि पटेल ने जगदंबा घर में दियरा.... गीत की प्रस्तुति दी। दिनभर जहां रहियो हमार पिया... छोटे से नन्हें से हमका मिला रे बालम.... नीतू सिंह गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। ग्रुप डांस में पटना से बैदा बुला दा ....लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

इस दौरान महोत्सव समिति के रणवीर सिंह , हेमू चैरसिया, मोनालिसा, रोली जयसवाल,नीलम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे । महोत्सव के रंगमंच का संचालन आर जे प्रदीप शुक्ला ने किया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |