Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: मातृ मृत्यु दर, नवजात एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने तथा 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है नियमित टीकाकरण


लखनऊ । मातृ मृत्यु दर,नवजात एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने तथा 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव में नियमित  टीकाकरण की अहम भूमिका है द्य इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.बी.सिंह ने बताया किशून्य से पांच साल तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों  - पोलियो, टीबी, निमोनिया, इन्फ्लूएंजा, डायरिया, मीजल्स, रूबेला, हिपेटाईटिस बी, टिटेनस, दिमागी बुखार, काली खांसी, गलघोंटू से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण किया जाता है द्य यह बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कुपोषण से बचाता है  जिससे कि बच्चे का सर्वांगीण विकास होता है द्य इसके अलावा गर्भवती को टिटेनस एवं व्यस्क डिप्थीरिया(टीडी) का टीका लगाया जाता है द्य टीकाकरण में वृद्धि लाने के सरकार ने प्रयास किये और जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं द्य पिछले साल की तुलना में इस साल नियमित टीकाकरण में  आशातीत वृद्धि हुयी हैं

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पिछले साल अप्रैल से नवम्बर तक 40,468  टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया था जबकि इस साल अब तक 44,572 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जा चुका है द्य  अप्रैल-नवम्बर 2024 तक शून्य से पांच साल तक के 78,465 बच्चों का नियमित टीकाकरण व 28,763 गर्भवती का टीकाकरण किया गया था जबकि इस साल अप्रैल से अब तक 83,582 बच्चों का नियमित टीकाकरण व 36,109 गर्भवती का टीकाकरण किया जा चुका है  जबकि अभी चार महीने शेष हैं 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि टीके पूरी तरह सुरक्षित हैं द्य टीका लगने के बाद बुखार आने का मतलब है कि टीका प्रभावी है द्य इसलिए घबराएं नहीं और अपने बच्चों को पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं द्य अब रविवार को भी चिकित्सा इकाईयों पर टीकाकरण किया जाता है द्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीका निशुल्क लगता है द्य पांच साल में सात बार बच्चों का टीकाकरण करवा कर उन्हें जानलेवा बीमारियों से बचाएं और भविष्य उज्ज्वल बनाएं द्य जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद के शहरी क्षेत्र की आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों(सीएचसी) व जिला अस्पतालों में सप्ताह के सात दिनों तथा 54 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सप्ताह में छह दिन तथा 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर पर प्रत्येक माह में दो दिन अथवा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सत्रों के आयोजन से टीकाकरण में वृद्धि हुई  है द्य इसके साथ ही चिकित्सा इकाई के 500 मीटर की दूरी पर लगने वाले टीकाकरण सत्रों को उनके घर के समीप ही  लगाए जाने के कारण लाभार्थियों को लाभ मिला  है द्य इसके साथ ही आशा कार्यकर्ता व अन्य स्वास्थ्यकर्मी समुदाय को टीकाकरण के लाभों तथा टीका न लगवाने वाले लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करते हैं जिसमें सहयोगी संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |