Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकीः छात्रों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक


बाराबंकी। यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने शहर क्षेत्र के तमाम विद्यालयों में यातायात माह के तहत सोमवार को छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी दी गई। छात्रों को जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी रामरतन यादव ने  छात्रों को जागरुक करते हुए यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया। अभियान के तहत सोमवार को शहर क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी ने बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन कानून का उल्लंघन है उन्होंने कहा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर पहनना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। यातायात प्रभारी राम रतन यादव ने बताया कि यह अभियान नवंबर माह तक चलेगा। इस अभियान से यातायात नियमों के प्रति युवाओं का आग्रह बढ़ेगा और अनुशासन की भावना जागेगी। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा अधिक से अधिक लोगों तक जागरूक करने से सड़क दुर्घटनाओं को काम करने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |