Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः यातायात माह नवम्बर! निकाली गयी जागरूकता रैली


अमेठी। यातायात माह नवंबर 2025 के उपलक्ष्य में जनपद अमेठी पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । आयोजन के प्रथम दिन पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा पुलिस कार्यालय गौरीगंज से यातायात जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । जागरूकता रैली में एम0जे0एस0 मेमोरियल इण्टर कॉलेज गौरीगंज जनपद अमेठी के छात्र-छात्राओं, यातायात पुलिस व थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा प्रतिभाग किया गया । यातायात जागरूकता रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय गौरीगंज से प्रारम्भ होकर सब्जी मण्डी तिराह, मुसाफिरखाना तिराहा होते हुए मुसाफिरखाना रोड पर एम0जे0एस0 मेमोरियल इण्टर कॉलेज गौरीगंज पर समाप्त हुई । रैली में शामिल पुलिस कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा लोगों को यातायात जागरूकता संबंधी बैनरों व स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया गया तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |