Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सहारनपुर: मतदाता पूर्ण निरीक्षण सूची कैंप का आयोजन


सहारनपुर । फजलुर्रहमान पार्षद वार्ड 57 वे नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य नगर निगम सहारनपुर द्वारा सराय शाहजी में एस ए आर मतदाता पूर्ण निरीक्षण सूची कैंप का आयोजन किया गया कैंप में मुख्य रूप से 2003 की मतदाता सूची में से मतदाताओं के माता-पिता दादा दादी नाना नानी के नाम ढूंढने का कार्य किया गया ।

इसके साथ ही प्रपत्र (फॉर्म) भरने का काम भी किया गया । फजलुर्रहमान पार्षद ने कैंप के माध्यम से मतदाताओं को जानकारी दी जिन मतदाताओं के वोट काटे हुए हैं या नए वोट बने हैं उनके फॉर्म आगामी कैंप लगाकर आने वाली 6 या 7 तारीख से भरे जाएंगे इसके लिए मतदाता अपने कागजात जैसी की जाति प्रमाण पत्र मूल निवास प्रमाण पत्र ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि तैयार कर ले जिससे के नए मत बनने में किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े ।

उन्होंने अपने क्षेत्र वार्ड 57 की जनता से यह भी अपील की घबराइए नहीं एस ए आर प्रक्रिया से संबंधित कोई भी कार्य हो तो मैं हर वक्त आपकी सेवा में हाजिर हूं मुझे तुरंत मेरे मेहंदी सराय स्थित कार्यालय पर संपर्ककर ले ।

इस मौके पर विशेष रूप से वार्ड 68 के सीनियर पार्षद हाजी इमरान सैफी पार्षद प्रतिनिधि रेहान अली साकिब अली मोहम्मद साजिद अरशद जमाल हाजी बहार खान हाजी सगीर चैधरी मोहम्मद वली पूर्व सपा नगर अध्यक्ष हाजी फैजानुर रहमान चैधरी मुबारक अली अकबर अंसारी डॉक्टर नईम चैधरी इनाम मोहम्मद परवेज दिलदार भाई आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |