Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: हैकरों ने खाताधारक के खाते से निकाले 98 हजार रुपए


आलमबाग। आशियाना क्षेत्र शारदा नगर योजना में रहने वाले एक खाताधारक के खाते से साइबर हैकरों ने यूपीआई माध्यम से बीते दो सप्ताह पूर्व 98 हजार रुपए निकाल लिए । जिसकी शिकायत पीड़ित ने साइबर सेल में कर आशियाना थाने पर की है। आशियाना के शारदा नगर योजना रजनीखंड में रहने वाले संदीप कुमार मिश्रा के अनुसार बीते 7 और 8 नवंबर को उनके पिता के पीएनबी बैंक खाते से टेलीग्राम द्वारा 98 हजार रुपए निकाल लिया गया। जिसकी जानकारी होने पर खाताधारक के बेटे ने साइबर सेल में शिकायत कर आशियाना थाने पर शिकायत की है।पीड़ित की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |