Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: डॉक्टर निरुपमा सिंह के निर्देशन में आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं जनजागरण महोत्सव भव्य रूप से सम्पन्न हुआ


लखनऊ/प्रतापगढ़। ग्राम खूझी (ब्लॉक मांधाता) में स्तुति चैरिटेबल सोसायटी की अध्यक्षा डॉ. निरुपमा सिंह के निर्देशन में आयोजित सप्त दिवसीय “श्रीमद्भागवत कथा एवं जनजागरण महोत्सव” रविवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। अंतिम दिन पूर्णतः दिव्यांगजन सशक्तिकरण को समर्पित रहा, जिसमें संस्था द्वारा 12 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित की गईं। ट्राइसाइकिल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर आई खुशी आयोजन की सार्थकता को उजागर करती रही। डॉ. निरुपमा सिंह ने कहा कि समाज का वास्तविक उत्थान तभी संभव है जब सबसे जरूरतमंद लोगों तक सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर पहुँचेकृ‘सेवा परमो धर्मः’ इसी भावना का आधार है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों के अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आवेदन प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी, जिससे ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी।

दूसरे और तीसरे सत्र में कथा प्रवचन के साथ स्वास्थ्य शिविर एवं सामाजिक जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई। डॉ. निरुपमा सिंह सहित चिकित्सकों ने स्वास्थ्य, पोषण और नियमित जांच के महत्व पर जानकारी दी तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। सात दिनों से जारी यह आयोजन स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगजन सेवा और आध्यात्मिक उन्नयन का संगम बन गया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल और प्रेरणादायक बनाया। आयोजन समिति ने बताया कि कथा समापन के उपरांत 18 नवम्बर को महाप्रसाद एवं भव्य भंडारा आयोजित होगा, जिसके लिए क्षेत्र में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |