संग्रामपुरः घायल वन रोज का हुआ इलाज
November 17, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा नेवादा मोड़ पर खेतों मे लगे कटीले तार से घायल वन रोज का आज वन विभाग टीम संग्रामपुर वर राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर घायल वन रोज का इलाज किया। वन विभाग द्वारा बताया गया कि खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए कटीले तार और कुछ आवारा कुत्तों का शिकार वन रोज नवादा मोड़ पर घायल अवस्था में पड़ा था ग्रामीणों की सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंचे और उसका इलाज किया। राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर प्रभारी डॉक्टर प्रदीप पांडे ने बताया कि वन रोज कई दिन से घायल पड़ा था लेकिन नजर में ना आने पर इलाज नहीं हुआ था फिलहाल इलाज करके उसे स्वस्थ अवस्था पर सुरक्षित रखा गया है।टीम में वन दरोगा रणवीर सिंह, राज पशु चिकित्सालय संग्रामपुर पैरावेट आशीष तिवारी सहित ग्रामीण मौजूद रहें।
.jpg)