बाराबंकीः लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज चैंपियन रही विजेता टीम ! महादेवा महोत्सव में वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला
November 21, 2025
रामनगर/ बाराबंकी। महादेवा महोत्सव में चल रहे बालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। खिलाडियों ने पूरे दमदम से मैच को अपने पक्ष में करने की कोशिश की।खिलाड़ियों का जुनून खेल के मैदान से टकराया, तो हर सर्व, हर स्मैश और हर अंक पर दर्शकों की तालियाँ गूंज उठीं।शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में आठ टीमों ,बरेली स्टेडियम, गोंडा स्टेडियम, आजमगढ़, के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, जौनपुर और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों ने ऐसा जोशीला खेल दिखाया कि दर्शक एक-एक अंक पर सांस रोके बैठे रहे।शुरुआती मैचों में कई बार मुकाबले रोमांचक मोड़ लेते रहे। विशेषकर पहला मैच बरेली और गोंडा की टीमों के बीच खेला गया, जो अंत तक कड़ा संघर्ष बना रहा। रेफरी के निर्णय को लेकर असहमति के कारण यह मैच अनिर्णीत रहा, लेकिन खिलाड़ियों का जुझारू प्रदर्शन दर्शकों की स्मृतियों में दर्ज हो गया। दूसरा मैच क्रिश्चियन कॉलेज लखनऊ और सुल्तानपुर स्टेडियम के बीच खेला गया, जिसने मैदान में खास ऊर्जा भर दी और तालियों की गड़गड़ाहट देर तक थमती नहीं दिखी।दिनभर चले मुकाबलों के बाद फाइनल में लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज और गोंडा की टीमें आमनेदृसामने हुईं। फाइनल मैच में रोमांच चरम पर थाकृकभी अंक गोंडा के पक्ष में झुकते, तो कभी क्रिश्चियन कॉलेज आगे निकल जाता। निर्णायक क्षणों में लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज की टीम ने संयम और सधे हुए खेल का परिचय देते हुए बढ़त बना ली और अंततः गोंडा को पराजित कर फाइनल का खिताब जीत लिया। विजय के उस क्षण मैदान में खिलाड़ियों की खुशी और दर्शकों की तालियाँ एक सुर में गूंज उठीं।शाम के सत्र में रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे और विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। ट्रॉफी उठाते समय खिलाड़ियों के चेहरों पर दिख रही चमक, महादेवा महोत्सव के सफल खेल आयोजन की कहानी खुद कह रही थी।
