Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सेल्समैन ने दुकान से कीमती आभूषण किए चोरी, स्टॉक मिलान पर हुईं जानकारी


आलमबाग। कृष्णा नगर क्षेत्र के सर्राफा मार्केट में स्थित एक ज्वैलरी शॉप में कार्यरत सेल्समैन दुकान से गहने चोरी करता रहा जिसकी जानकारी दुकान मालिक को स्टॉक मिलान करने पर हुआ । दुकानदार की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर क्षेत्र के राम नगर आलमबाग में अजय अग्रवाल का ज्वैल पैलेश के नाम पर ज्वैलरी शॉप है जिसपर औरास जनपद उन्नाव का रहने वाले अंशू कुमार पाल पुत्र राम विलास पाल विगत सात वर्षों से मैनेजर व सहायक सेल्स मैंन पद पर कार्यरत था। दुकान मालिक के अनुसार 16 नवंबर को अंशु पाल ड्यूटी पर नहीं आया था। उसी दिन उन्होंने अपने अन्य एक सेल्समैन के साथ स्टॉक का मिलान किया तो सोने और चांदी काफी मात्रा में कम पाया गया, आरोप है कि अंशु पाल ही स्टॉक का मिलान करता था और इंट्री कर तिजोरी में रखता था। दुकान मालिक के अनुसार स्टॉक कम पाए जाने पर जब उसने अंशु पाल को फोन कर बुलाया और गायब हुए गहनों के बारे जानकारी मांगी तो अंशु बाथरूम के बहाने फरार हो गया। जिसपर दुकानमालिक ने दुकान में लगे सीसी कैमरे को चेक करना शुरू किया तो आरोपित अंशु फुटेज में एक चेन चोरी करते दिखाई पड़ा, जिसपर दुकान मालिक ने आरोपित के परिजनों को फोन पर जानकारी दे अंशु के विषय में पूछा तो वह लोग भी अभद्रता करने लगे। पीड़ित दुकानदार ने फुटेज आधार पर आरोपित कर्मचारी के खिलाफ चोरी का आरोप लगा नामजद शिकायत की है ।पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |