अमेठीः मिशन शक्ति अभियान 5.0! महिलाओं को किया गया जागरूक
November 04, 2025
अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद के विकास खण्ड भादर की ग्राम पंचायत सोनारीकला में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन विषय पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार एवं उपजिलाधिकारी ध् प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को घरेलू हिंसा से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देना तथा समाज में दहेज न लेने और न देने के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर महिला एवं बालिका सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं कृ जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना कृ की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों में इन योजनाओं के पंपलेट एवं फोल्डर वितरित कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सायबर हेल्पलाइन 1930, वूमेन पावर लाइन 1090 एवं आपातकालीन सेवा 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी अजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी गुप्ता एवं आउटरीच कार्यकर्ता गुलाब चन्द्र उपस्थित रहे। यह जनजागरूकता कार्यक्रम महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
