Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: 50 लाख के हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में थाना विन्ध्याचल, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल,एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत छोटकी महुवरिया रेहड़ा पुल के पास से मोटर साइकिल सवार 02 हेरोइनध्स्मैक तस्कर 1.राजदेव सिंह उर्फ रज्जे पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी गौरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर व 2.राहुल जायसवाल पुत्र बालकृष्ण जायसवाल निवासी छोटकी महुवरिया थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 251 ग्राम अवैध हेरोइनध्स्मैक,इलेक्ट्रानिक तराजू व बिक्री के 25,000 नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा। घटना से सम्बन्धित मोटर साइकिल एमवी एक्ट में सीज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |