Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शनि की राशि में बैठकर चंद्रमा 3 राशियों को पहुंचाएंगे लाभ


चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र के सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। हालांकि ये बहुत कम समय में राशि बदल देते हैं लेकिन कुछ दिनों में ही ये व्यक्ति के जीवन को बदल सकते हैं। अलग-अलग राशि में बैठकर इनका फल भी अलग होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा दूसरे, तीसरे और एकादश भाव में होते हैं तो व्यक्ति को सुखद परिणाम दे सकते हैं। 25 नवंबर को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर शनि की मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 27 नवंबर को दोपहर लगभग 2 बजकर 7 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। चंद्रमा की यह स्थिति किन लोगों को लाभ दिला सकती है, आइए जानते हैं।
वृश्चिक राशि

चंद्रमा के गोचर से आपको पारिवारिक जीवन में सुखद फलों की प्राप्ति हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आप अनुकूल बदलाव देख सकते हैं। वहीं जो लोग लंबे समय से जॉब की तलाश में हैं उन्हें जॉब पाने के अवसर मिल सकते हैं। धन-धान्य में भी वृद्धि होने की संभावना है। शनि की राशि में चंद्रमा के होने से लंबे समय के निवेश से भी आप फायदा पा सकते हैं। छोटे भाई बहनों का सहयोग आपको इस दौरान प्राप्त होगा।
धनु राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा। चंद्रमा के राशि बदलने से आपकी अटकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती है। 25 से 27 नवंबर के बीच कारोबारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है, अवसरों के लिए तैयार रहें। इस राशि के कुछ लोगों को विदेशी कारोबार से भी लाभ मिलने की संभावना है। माता के साथ आपके संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लोगों की एकाग्रता में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
मीन राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। इस गोचर के चलते आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। अचानक से अटका धन आपको वापस मिल सकता है। साथ ही इस राशि के लोग बचत कर पाने में भी कामयाब होंगे। कुछ नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। इस राशि के जो लोग साहित्य, कला, लेखन आदि के क्षेत्रों में है उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |