Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी में 25 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा ट्रक,बाल-बाल बचे यात्री


उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित रामनगर थाना इलाके में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने पुल की रेलिंग तोड़ दी और करीब 25 फीट की ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिर गया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक रेलवे ओवरब्रिज पार कर रहा था तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया। इसी दौरान पंजाब के अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस पास वाली ट्रैक से गुजर रही थी और बाल-बाल बच गई। बाराबंकी के SP अर्पित विजयवर्गीय ने एएनआई को बताया कि ट्रक ने रेलवे की बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे ट्रेनों का आवागमन रुक गया।

विजयवर्गीय ने कहा कि ट्रक रेलवे ओवरब्रिज पार करते समय अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक पर गिर पड़ा। एसपी विजयवर्गीय ने आगे कहा, 'रात करीब 9 बजे हमें सूचना मिली कि प्लाई से लदा एक बड़ा ट्रक रेलवे ट्रैक पर गिर गया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि ट्रक रेलवे ओवरब्रिज पार कर रहा था, तभी उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह ट्रैक पर गिर पड़ा। उसी वक्त पास वाली ट्रैक से एक ट्रेन गुजर रही थी। ट्रक ने रेलवे की बिजली लाइनों को भी क्षति पहुंचाई, जिससे ट्रेन रुक गई।' पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि ट्रक में फंसे ड्राइवर को बचा लिया गया है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

रेलवे अधिकारियों ने जांच के बाद ट्रेन को आगे जाने की अनुमति दे दी, और साथ ही दूसरे ट्रैक से मलबा हटाया जा रहा था। एसपी ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। बता दें कि ट्रक बगल के रेलवे ट्रैक पर गिरा था, और उसी समय गरीब रथ एक्सप्रेस पास के ट्रैक के गुजर रही थी। ट्रेन में बैठे किसी भी शख्स को कोई नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि बाद में ट्रेन के लिए एक वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था की गई ताकि वह अपनी यात्रा जारी रख सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |