Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

यूपी के 14 जिलों में बीजेपी ने घोषित किए नए जिलाध्यक्षों के नाम, ओबीसी वर्ग से 6 नेताओं को मिला मौका


उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने कई जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बुधवार को 14 निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए। चौदह ज़िला अध्यक्षों में छह नेता पिछड़े वर्ग के हैं। जबकि एक अनूसूचित जाति से है। वहीं सात जिलों में सामान्य वर्ग से जुड़े लोगों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीजेपी ने हरवीर पाल को मेरठ का नया जिला अध्यक्ष बनाया है। हापुड़ में कविता माधरे को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जौनपुर में अजीत प्रजापति को बीजेपी का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राम सिंह वर्मा को बाराबंकी जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट

जिला जिलाध्यक्ष का नाम वर्ग
मेरठ हरवीर पाल पिछड़ा
हापुड़ कविता माधरे अनुसूचित
फिरोजाबाद उदय प्रताप सिंह सामान्य
हाथरस प्रेम सिंह कुशवाहा पिछड़ा
अलीगढ़ महानगर राजीव शर्मा सामान्य
अलीगढ़ जिला कृष्ण पाल सिंह लाला सामान्य
एटा प्रमोद गुप्ता सामान्य
जालौन उर्विजा दीक्षित सामान्य
झांसी महानगर सुधीर सिंह सामान्य
हमीरपुर शकुन्तला निषाद पिछड़ा
फतेहपुर अन्नू श्रीवास्तव सामान्य
बाराबंकी राम सिंह वर्मा पिछड़ा
जौनपुर अजीत प्रजापति पिछड़ा
कौशाम्बी धर्मराज मौर्या पिछड़ा

इससे पहले बीजेपी ने मार्च में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपने ज़िला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की थी। मुरादाबाद में आकाश पाल को फिर से डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट बनाया गया। कपड़ा व्यापारी । बुलंदशहर में विकास चौहान, इटावा में अन्नू गुप्ता, गाज़ीपुर में ओम प्रकाश राय और अमेठी में सुधांशु शुक्ला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्नाव में अनुराग, रायबरेली में बुद्धि लाल, गोरखपुर में जनार्दन तिवारी को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। सुल्तानपुर में सुशील त्रिपाठी को मौका मिला था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |