Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने की बड़ी घोषणा


राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले एक बड़ी घोषणा की है. टीम ने अपने नए हेड कोच के रूप में कुमार संगाकारा की नियुक्ति की है. ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील भी की, उन्होंने कप्तान संजू सैमसन की जगह सीएसके से रवींद्र जडेजा को ट्रेड के जरिए अपने स्क्वाड में शामिल किया.

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को लेकर पहले से खबर थी कि वह राजस्थान रॉयल्स के नए हेड कोच बनाए जा सकते हैं, जिस पर राजस्थान ने अब मुहर लगा दी है. पिछले संस्करण में टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ थे, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने पद से इस्तीफा दिया था. इससे पहले संगाकारा इस फ्रेंचाइजी में डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट के पद पर थे.

राजस्थान रॉयल्स ने 13 प्लेयर्स को रिटेन किया है और 3 प्लेयर्स को ट्रेड के जरिए अपने स्क्वाड में शामिल किया है. ट्रेड के जरिए आने वाले तीनों प्लेयर्स ऑलराउंडर हैं. रवींद्र जडेजा, सैम करन और डोनोवन फ़ेरीरा ट्रेड के जरिए राजस्थान टीम में आए हैं. राजस्थान ने संजू सैमसन और नितीश राणा के रूप में 2 प्लेयर्स को ट्रेड के जरिए बाहर किया है

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए ऑक्शन प्रक्रिया 16 दिसंबर को होगी. ये मिनी ऑक्शन होगा, जो एक दिन का होगा. ऑक्शन अबू धाबी में होगा, जिसकी बीसीसीआई आधिकारिक घोषणा कर चुका है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |