Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सहारनपुरः माय पैरेंट, माय हीरो दृ सोफिया 2025” थीम पर स्वैच्छिक रक्तदान महोत्सव- सिस्टर मेबल! सोफिया गर्ल्स स्कूल में छात्राओं के माता-पिता एवं परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान 102 ने किया रक्तदान


सहारनपुर । सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (इंग्लिश मीडियम), सहारनपुर में आज “माय पैरेंट, माय हीरो दृ सोफिया 2025” थीम पर आधारित स्वैच्छिक रक्तदान महोत्सव सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में स्कूल स्टाफ सहित, छात्राओं के माता-पिता, अभिभावकों और परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 200 लोगों ने पंजीकरण कराया जिनमें से 102 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। कार्यक्रम में मानकों के अनुरूप सभी चिकित्सीय प्रक्रियाएँ सुनिश्चित की गईं।

ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज कुमार पाँचाल ने कहा कि फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट का लक्ष्य समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को परिवारों तक पहुँचाना है। “माय पैरेंट, माय हीरो” अभियान छात्राओं और उनके अभिभावकों के माध्यम से इस जागरूकता को मजबूत करता है।

सिस्टर मेबल (प्रधानाचार्य, सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल) ने कहा कि छात्राओं के माता-पिता और परिवारजनों की भागीदारी इस बात का प्रतीक है कि घर और स्कूल मिलकर समाज में सेवा की नई परंपराएँ स्थापित कर सकते हैं। बच्चियाँ स्वयं प्रेरणा का माध्यम बनीं और अपने माता-पिता व परिवारजनों को जीवनदान देने हेतु प्रेरित किया।

विनीत रामपाल (अध्यक्ष, मेडिकल सपोर्ट विंग) ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा मानवीय कर्तव्य है जो अनगिनत जिंदगियों को नया जीवन देता है। इस शिविर में परिवारों की सक्रिय भागीदारी ने यह सिद्ध किया कि समाज सेवा केवल जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि गर्व का विषय भी है।

रक्तदान शिविर में विपिन सलूजा, अंकुर, राहुल वालिया, रिंकू बग्गा,अनुराग यादव, प० विशाल शर्मा, सिल्की भाटिया, रंजना गुप्ता, युक्ति भाटिया, आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |