Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पाकिस्तान में एक गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में धमाका! 15 लोगों की मौत


पूर्वी पाकिस्तान में एक गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार को बॉयलर फट गया, इस घटना में कम से कम 15 मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्होंने फैक्ट्री मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है और फैक्ट्री मालिक की तलाश कर रही है, जो विस्फोट के तुरंत बाद फरार हो गया। न्यूज एजेंसी के हवाले से ये जानकारी सामने आई है।

पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में औद्योगिक संयंत्र में हुए विस्फोट का पुख्ता कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासक राजा जहांगीर का कहना है कि ये विस्फोट इतना तेज था कि इससे फैक्ट्री की इमारत और आस-पास के घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और फैक्ट्री में आग लग गई है। इतनी बड़ी घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय पुलिस अधिकारी मोहम्मद असलम के अनुसार, मामले की जांच जारी है।

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने अपनी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान में औद्योगिक दुर्घटनाओं और फैक्टरियों में आग लगने का एक आम कारण सुरक्षा के खराब मानक हैं। 2024 में, फ़ैसलाबाद की एक कपड़ा मिल में इसी तरह के बॉयलर विस्फोट में एक दर्जन मज़दूर घायल हो गए थे। पिछले हफ़्ते, पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में एक पटाखा फ़ैक्टरी में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |