Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

फिलीपींस में कालमेगी तूफान का कहर, 114 लोगों की मौत


फिलीपींस में आए शक्तिशाली तूफान कालमेगी ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के अनुसार अब तक 114 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लापता हैं। हालात को देखते हुए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर मार्कोस जूनियर ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तूफान के कारण कई लोगों तक अब भी मदद नहीं पहुंच पाई है। रेड क्रॉस को सैकड़ों कॉल्स आई हैं जिनमें लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं।'

फिलीपींस की सेना ने कहा है कि मृतकों में वो 6 लोग भी शामिल हैं जो कालमेगी से प्रभावित प्रांतों को मानवीय सहायता पहुंचाने जा रहे वायुसेना के हेलीकॉप्टर में सवार थे। हेलीकॉप्टर मंगलवार को हादसे का शिकार हो गया था। हेलीकॉप्टर दक्षिणी अगूसन डेल सूर प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कालमेगी तूफान दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 130 से 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। नागरिक सुरक्षा कार्यालय के उप प्रशासक और प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश मौतें मध्य प्रांत सेबू में हुई हैं, जहां तूफान कारण अचानक बाढ़ आ गई और नदियां उफान पर पहुंच गईं। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ के कारण आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए, जिसकी वजह से घबराए लोगों को घरों की छत पर शरण लेनी पड़ी।

सेबू की गवर्नर ने पामेला बारिकुआट्रो ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि तूफान से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन इस दौरान अचानक बाढ़ आ गई। सेबू 24 लाख से अधिक आबादी वाला प्रांत है। यह शहर अब भी 30 सितंबर को आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से उबर रहा था, जिसमें कम से कम 79 लोगों की मौत हुई थी और हजारों लोग विस्थापित हुए थे।

गवर्नर बारिकुआट्रो ने बताया कि भूकंप से विस्थापित उत्तरी सेबू के हजारों निवासियों को तूफान आने से पहले अस्थायी तंबुओं से निर्मित आश्रय स्थलों तक ले जाया गया था। भूकंप से तबाह हुए उत्तरी कस्बों में कालमेगी के कारण आई बाढ़ का असर कम हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |