Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: 01 किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


चुनार/मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में सोमवार को उप-निरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिरल्लीपुर से एक अभियुक्त चन्द्र कान्त पुत्र बिहारी लाल निवासी अगरसण्ड रामपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर के पास से 01 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |