Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: शराब के नशे में धुत दामाद ने अपनी ही रिश्तेदारी को खून से लाल कर दिया।

चचेरी बहन लालती देवी का दामाद दारा पठारी, जो नशे में धुत था, अपनी सास की मां से गाली-गलौज कर रहा था।

सोनभद्र ।जनपद में मामूली कहासुनी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दुद्धी थाना क्षेत्र के मलदेवा गांव में एक कार्यक्रम देखने जाने के दौरान  हुए विवाद में  बीच-बचाव करना एक व्यक्ति को इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। शराब के नशे में धुत दामाद ने अपनी ही रिश्तेदारी को खून से लाल कर दिया।यह दर्दनाक वारदात सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 23 अक्टूबर की देर रात करीब साढ़े 11 बजे मलदेवा गांव निवासी उमेश पठारी (52 वर्ष) अपने घर से रामलीला मैदान बिरहा कार्यक्रम सुनने के लिए निकल रहे थे।
इसी दौरान, उनकी चचेरी बहन लालती देवी का दामाद दारा पठारी, जो नशे में धुत था, अपनी सास की मां से गाली-गलौज कर रहा था। घर में शोर-शराबा सुनकर उमेश ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन यही कोशिश उसकी जिंदगी की आखिरी गलती साबित हुई।
गुस्से में तमतमाए दारा पठारी ने बांस के टुकड़े से उमेश के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उमेश मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
बीच-बचाव करने पहुंची उमेश की पत्नी तारा देवी को भी आरोपी ने बेरहमी से पीटा, जिससे उन्हें भी गंभीर चोटें आईं।आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को CHC दुद्धी पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उमेश ने दम तोड़ दिया।
वहीं तारा देवी की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही दुद्धी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत पर सवाल खड़ा करती यह घटना फिर एक बार दिखाती है कि नशे का असर इंसान को हैवान बना देता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जबकि गांव में मातम का माहौल है। वहीं इसे लेकर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि उमेश पनिका जो अपने घर से दुद्धी रामलीला मैदान में बिरहा सुनने जा रहा था। इस दौरान उसने देखा कि उसके बहन का दामाद दारा उसके घर पर गाली गलौज कर रहा था। जब उमेश और उसकी पत्नी तारा ने बीच बचाव का प्रयास किया तो दारा सिंह ने बांस के एक टुकड़े से उमेश के सर पर वार कर दिया और उसकी पत्नी ललिता को भी मारा पिटा। सीएचसी दुद्धी पहुंचते - पहुंचते उमेश की मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |