सोनभद्र। श्रवण आर्मी ने शुक्रवार को सामान्य वर्ग की समस्याओं को लेकर तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर देश जब से आजाद हुआ है तब से आज तक आरक्षण की व्यवस्था जाति के आधार पर हीं चल रही है चूंकि सामान्य वर्ग में भी गरीबी और बदहाली की स्थिति है तो ऐसे में पूरे सामान्य वर्ग को आरक्षण के चलते सरकारी व्यवस्थाओं से वंचित न रखा जाए साथ ही आरक्षण जैसी व्यवस्था से सामान्य वर्ग के बहुत सारे प्रतिभाशाली प्रतिभागी वंचित रह जाते है यदि आरक्षण की व्यवस्था समाप्त की जाएगी तो उन प्रतिभाशाली बच्चों को भी स्थान मिलेगा जिससे राष्ट्र सुदृढ़ बनेगा। एस०सी०/एस०टी० एक्ट" जिसको एक हथियार के रूप में प्रयोग किया जाता है, जिसके कारण बहुतायत मात्रा में लोग पीड़ित होकर आत्महत्या कर रहे हैं तथा बहुत सारे लोग कई वर्षों से बिना अपराध के फसाएं जाते हैं वृजेन्ट सिंह (फौजी) प्रदेश अध्यक्ष उतर प्रदेश अतः इस कानून में सुधार की जाए अथवा इसे समाप्त किया जाए। साथ ही सामान्य वर्ग के लोग अपने समस्याओं को साझा कर सके, ऐसे एक सामान्य वर्ग
के आयोग का गठन किया जाए।
उन्होंने मांग किया। जातिगत आरक्षण समाप्त किया जाए। एस०सी०/एस०टी० एक्ट समाप्त किया जाए।
सवर्ण आयोग का गठन किया जाए ।इस मौके पर अशोक दुबे,श्रद्धा मिश्रा,बृज किशोर पांडेय,हेमंत ,ललित पाठक विनोद सिंह,शिवपूजन,अवनीश पांडे,रजनीश पांडेय आदि मौजूद रहे
