Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वाधान में 8 अक्टूबर को होगा सोनभद्र डांडिया नाइट का भव्य आयोजन।

जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी डांडिया नाइट में कई फेमस सिंगर और डीजे भी करेंगे शिरकत।

सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वाधान में 8 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे से भव्य सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 कार्यक्रम का आयोजन होटल सवेरा के कंपाउंड किया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर रविवार को आयोजन समिति ने बैठक की। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी ने बताया कि डांडिया नाइट 3.0 का भव्य आयोजन रॉबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइन रोड पर स्थित होटल सवेरा के कंपाउंड में  किया जाएगा। जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
इस कार्यक्रम में एक साथ तीन सौ से अधिक लोग डांडिया खेलेंगे। इसमें फेमस सिंगर और डीजे आर्टिस्ट भी शिरकत करेंगे। वहीं डांडिया नाइट में बेस्ट डांस करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक गिफ्ट भी दिया जाएगा। इस अवसर पर शालिनी केसरी, श्वेता केसरी, बिना केसरी, शालू केसरी, प्रीति केसरी, वंदना पाण्डेय, राजेश केसरी, मिथिल केसरी, बादल केसरी, विशाल जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |