Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पार्टी में शराब की बोतल फूटने पर युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला


आलमबाग। आशियाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व रविवार रात्रि एक बर्थ डे पार्टी में युवक द्वारा हाथ से शराब की बोतल नीचे गिर फूट जाने पर साथियों ने उसपर धारदार हथियार से जानलेवा कर दिया ।युवक के बेहोश होने पर लोकबंधु अस्पताल में इलाज कराने के उपरांत चोटिल युवक को घर के बाहर छोड़ फरार हो गए। घायल युवक की मां ने जानकारी होने पर आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना के भदरुख बंगला बाजार में रहने वाली ममता पत्नी रामकुमार के अनुसार उनका बेटा मिलिन्द कुमार बीते 19 अक्टूबर की रात्रि भदरुख में ही रहने वाले अपने दोस्त सनी, रिषभ और अरुण के साथ बर्थ डे पार्टी में गया था और रात्रि करीब 2 बजे घर वापस लौटा तो उसका सर फटा हुआ था और चेहरे सूजे हुए रात्रि समय उसने कुछ नहीं बताया सुबह परिजनों को बताया कि उससे पार्टी दौरान शराब की बोतल नीचे गिर टूट गई थी जिसपर उसको बेरहमी से पीटा गया था और धारदार हथियार से हमला किया गया जब अचेत हो गया तो उसे लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार किया गया जिसके बाद वह लोग उसे घर के बाहर छोड़ चले गए। घायल युवक की मां ने आशियाना पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए नामजद शिकायत की है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |