बाराबंकीः चीन और अमेरिका के खिलाफ हमेशा मुखर रहे नेताजी- राजनाथ
October 10, 2025
बाराबंकी। गांधी भवन में प्रखर समाजवादी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान स्व मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान समाजवादी चिंतक एवं मुलायम सिंह यादव के साथी रहे राजनाथ शर्मा ने कहा कि नेताजी की नजरों में समाजवाद सिर्फ विचार या सिद्धांत नहीं था, बल्कि एक आचरण था। वह हिंदी आंदोलन, किसान आंदोलन, आपातकाल जैसे कई सत्याग्रहों में मेरे सहयात्री रहे। स्वदेशी और भारत, पाक, बांग्लादेश महासंघ जैसे मुद्दों से संसद को हमेशा आईना दिखाया। वह हमेशा चीन और अमेरिका के खिलाफ मुखर रहे। उनका मानना था कि समाजवाद वही है, जो किसी पर अन्याय नहीं होने दे, बल्कि कमजोर के साथ खड़े होकर उसे मजबूत बनाए। इस मौके पर समाजवादी नेता मृत्युंजय शर्मा, विनय सिंह, सत्यवान वर्मा, अशोक जायसवाल, मनीष सिंह, मो तौफीक अहमद, अंकित शर्मा, संजय गुप्ता, लवकुश आनन्द, सियाराम वर्मा, रामू वर्मा, अशोक शुक्ल आदि कई लोग मौजूद रहे।
